मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को वाराणसी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को वाराणसी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे निरीक्षण

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और राहत शिविरों में जाकर पीड़ितों से मुलाकात भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करने के साथ 10-11 सितंबर को वाराणसी दौरे पर आ रहे मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के स्वागत व कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेंगे।मुख्यमंत्री अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। वे अपने प्रवास के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। वह रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में ही करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मॉरीशस के प्रधानमंत्री का विस्तृत शेड्यूल अभी प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन उनके दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मेहमान प्रधानमंत्री 10 सितंबर को विशेष विमान से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से वे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नदेसर स्थित एक तारांकित होटल में ठहरेंगे। उनके कार्यक्रम में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और ऐतिहासिक सारनाथ भ्रमण शामिल हो सकता है। 11 सितंबर को इसी होटल में भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें