मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

हिज्बुल्लाह ने दागी 50 मिसाइलें, इजराइल ने सभी को नाकाम किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

तेल

अवीव,। मध्य पूर्व में लगातार बढ़ते तनाव के बीच ईरान

समर्थित आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह ने नॉर्थ इजराइल पर कई रॉकेट दागे।

हिज्बुल्लाह के मुताबिक उसने बदले की कार्रवाई के तहत बेत हिलेल में हमला

किया और लेबनान से इजराइल पर एक साथ 50 मिसाइलें दागी। इजराइल का दावा है

कि आयरन डोम ने सभी मिसाइलों को नाकाम कर दिया और इससे जानमाल की कोई क्षति

नहीं हुई।

दो दिनों पहले इजराइल ने लेबनान केफर केला और डेर

सिरियाने में हवाई हमला किया था, जिसके जवाब में हिजबुल्लाह ने शनिवार को

इजराइल पर रॉकेट बरसाए हैं। इससे पहले पहले इजराइल ने लेबनान की राजधानी

बेरूत में एयरस्ट्राइक की थी। जिसमें हिज्बुल्लाह कमांडर हज मोहसिन उर्फ

फुआद शुकर की मौत हो गई थी। इसके 48 घंटे बाद ही हिज्बुल्लाह ने इजराइल पर

ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लेबनान से उसने उत्तरी इजराइल पर दर्जनों रॉकेट

दागे।

इजराइल की तरफ से हमास प्रमुख इस्माइल हानिया को मार गिराने

के साथ मध्य पूर्व में तनाव गहरा होता जा रहा है। इजरायली खुफिया एजेंसी

मोसाद ने पिछले बुधवार को हानिया को ईरान में मारा था। जिसके बाद टकराव

लगातार बढ़ रहा है।

ईरान हानिया की मौत का बदला लेगा, इसे लेकर

इजराइल काफी सतर्क है। हानिया की हत्या के बाद दुनिया को ईरान-इजराइल युद्ध

छिड़ने की आशंका है। लेबनान की राजधानी बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास ने

अपने नागरिकों को जल्द से जल्द लेबनान छोड़ने को कहा है। इससे पहले ब्रिटेन

के विदेश मंत्री ने भी इसी तरह की चेतावनी अपने नागरिकों के लिए जारी की

थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें