मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा – वे राष्ट्रनिर्माण की विचारधारा के दीपस्तंभ हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा – वे राष्ट्रनिर्माण की विचारधारा के दीपस्तंभ हैं

नई दिल्ली, 6 जुलाई 2025 — दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रनायक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदी पार्क, दिल्ली में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा एवं भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उस राष्ट्रचेतना के प्रवर्तक थे, जिन्होंने भारत को केवल एक भूगोल नहीं, बल्कि एक जीवंत संकल्प के रूप में देखा। उनके चिंतन में भारत की सांस्कृतिक एकता थी और उनके संघर्ष में राष्ट्र की अखंडता का संकल्प। “एक देश, एक विधान, एक प्रधान” केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान की वह पुकार थी, जिसे उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर अमर कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस वैचारिक धारा से डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक अस्मिता और अखंडता का दीप प्रज्वलित किया, उसी प्रकाश में भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई। भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, राष्ट्र सर्वोपरिता और संविधान की गरिमा को सर्वोच्च मानने वाली विचारधारा का जीवंत प्रतीक है।

रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि आज जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, तब डॉ. मुखर्जी जैसे महान व्यक्तित्व हमारे लिए केवल ऐतिहासिक प्रेरणा नहीं, बल्कि वैचारिक पथप्रदर्शक हैं। उनका जीवन, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमें यह सिखाता है कि राष्ट्र की एकता, संविधान की गरिमा और भारत की सांस्कृतिक चेतना से कभी समझौता नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री के वक्तव्य को उपस्थित जनसमूह एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रेरणादायक और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण बताते हुए सराहा और संकल्प लिया कि वे डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर भारत को एकता, शक्ति और सम्मान की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें