मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन मानहानि मामला : फेसबुक और ट्विटर को भेजा गया नोटिस, निशिकांत दुबे पर 100 करोड़ मानहानि का दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हेमंत सोरेन मानहानि मामला :

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दायर मानहानि (defamation) मामले में सुनवाई हुई. मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी का है. इस मामले में फेसबुक और ट्विटर को भी नोटिस भेजा गया है. केस की अगली सुनवाई 5 जुलाई को होगी.

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ सब जज वन वैशाली श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई हुई. सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में प्रतिवादी फेसबुक और ट्विटर(Facebook and Twitter) को भी नोटिस भेजा गया है.

अदालत ने ट्विटर कम्युनिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड(Twitter Communication India Private Limited) और फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड(Facebook India Online Services Private Limited) के मुख्यालय कैलिफोर्निया और सैन फ्रांसिस्को स्पीड पोस्ट और ईमेल के माध्यम से नोटिस भेजा है. मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है.

क्या है पूरा मामलामानहानि मुकदमे को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए प्रतिवादी निशिकांत दुबे फेसबुक और ट्विटर को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था, जिसमें पहले की सुनवाई के दौरान सांसद निशिकांत दुबे पर टि्वटर और फेसबुक ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया. फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसका जवाब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया है.

मुख्यमंत्री ने निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा अपने अधिवक्ता के माध्यम से 4 अगस्त को करवाया है. जानकारी के मुताबिक निशिकांत दुबे पर 100 करोड़ रुपए के मानहानि का दावा ठोका गया है. मुकदमे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म(social media platform) को भी प्रतिवादी बनाया गया है. निशिकांत दुबे ने पिछले दिनों ट्विटर पर मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद सीएम ने आत्म सम्मान पर गहरी चोट पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दायर किया है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें