मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत पटेल हत्याकांड की जांच करेगी एसआईटी, शिवपुर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हेमंत पटेल हत्याकांड की जांच करेगी एसआईटी, शिवपुर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के नटिनियादाई खुशहाल नगर स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्र हेमंत पटेल हत्याकांड की जांच अब विशेष जांच दल (एसआईटी) के हवाले कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार देर शाम एसआईटी का गठन किया और तत्काल प्रभाव से शिवपुर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह विजय कुमार शुक्ला को थाना का चार्ज दिया गया है।एसआईटी की अध्यक्षता डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल करेंगे। टीम में एडीसीपी वरूणा जोन नीतू और एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार को भी शामिल किया गया है। अब यह टीम पूरे मामले की तह में जाकर जांच करेगी और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।गौरतलब है कि छात्र हेमंत पटेल हत्याकांड को लेकर मृतक के परिजनों, अधिवक्ताओं के साथ ही विभिन्न सियासी दलों समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, अपना दल (एस) और अपना दल (कमेरावादी) ने भी शिवपुर थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने भी रविवार शाम पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके पहले मृतक छात्र के पिता ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और न्याय की मांग की थी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाएगी। पुलिस इस केस में स्कूल के सहायक निदेशक रवि सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दो अन्य आरोपित शशांक और किशन फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें