मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

हेमा मालिनी का देशभक्ति भरा अंदाज, 'वंदे मातरम्' की गूंज के साथ लहराया तिरंगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। देशभर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं और चारों ओर देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। इस मौके पर सरकार 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है, जिसको लोगों का जमकर समर्थन मिल रहा है। इसी अभियान में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी शामिल हुईं और लोगों से तिरंगा लगाने की अपील की।

हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर देशभक्ति का संदेश देते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह भारतीय तिरंगे के सम्मान में अपनी भावनाएं जाहिर करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह गर्व के साथ तिरंगा लहराती नजर आ रही हैं और 'हर घर तिरंगा' और 'वंदे मातरम्' जैसे राष्ट्रभक्ति से भरे नारों को बुलंद कर रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है और देशवासियों में देशभक्ति की भावना को जगा रहा है।

लुक की बात करें तो हेमा मालिनी ने इस वीडियो में हल्के नारंगी रंग का सूट पहना हुआ है, जो भारतीय संस्कृति और गरिमा को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने नेक रैप भी पहना है, जिस पर 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' जैसे प्रेरणादायक शब्द लिखे हैं।

इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक फैन ने लिखा, 'आप हमेशा प्रेरणा देती हैं, जय हिंद।'

दूसरे फैन ने लिखा, 'आप जैसी हस्तियों से ही हमें तिरंगे की अहमियत का अहसास होता है।'

वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट्स में 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' जैसे नारों से कमेंट बॉक्स भर दिया।

लोगों से तिरंगा लगाने की अपील के तरह ही हेमा मालिनी ने योग दिवस के मौके पर जनता से योग करने की अपील की थी। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कहा था, ''मेरी सभी से हार्दिक अपील है कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। मैं भी हर दिन योगाभ्यास करती हूं।''

योग के फायदों का जिक्र करते हुए हेमा मालिनी ने आगे कहा था कि योग से हम स्वस्थ शरीर के साथ-साथ खुशहाल मन भी पा सकते हैं। सभी लोग योग करें और स्वस्थ रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें