मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

घर-मे-अकेले-रह-रहे-व्यक्ति-की-जघन्य-हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घर-मे-अकेले-रह-रहे-व्यक्ति-की-जघन्य-हत्या

सारण। छपरा मांझी नगर पंचायत के दक्षिण टोला में सुबह एक हृदय विदारक हुई घटना के कारण दहशत में डूब गया,जहां 55 वर्षीय सूरज प्रसाद नामक व्यक्ति की संदिग्ध और अत्यंत क्रूर परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।मृतक सूरज प्रसाद अपने घर में अकेले रहते थे जबकि उनका परिवार छपरा में रहता है।भतीजा पंकज ने बताया कि उनका शव बिस्तर के नीचे अत्यंत दर्दनाक हालत में पड़ा मिला। पंकज और ग्रामीणों के अनुसार मृतक के शरीर पर कई गंभीर निशान पाए गए हैं, जो किसी जघन्य आपराधिक कृत्य की ओर इशारा करते हैं। इसके अलावा उनके निजी अंगों के साथ क्रूरता किए जाने की भी गंभीर आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।मांझी थाना पुलिस ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जानकारी को तुरंत पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है।पुलिस का कहना है कि यह एक गंभीर मामला है और जल्द ही इस क्रूर घटना के पीछे के दोषियों का पर्दाफाश कर अपराधियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें