मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

धार्मिक स्थलों के माइक विवाद पर हाईकोर्ट में गरमाई बहस, एजी-कल्याण बनर्जी आमने-सामने

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धार्मिक स्थलों के माइक विवाद पर हाईकोर्ट में गरमाई बहस, एजी-कल्याण बनर्जी आमने-सामने

कोलकाता। धार्मिक स्थलों से माइक हटाने से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान गुरुवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में उस समय माहौल गर्म हो गया, जब राज्य के एडवोकेट जनरल (एजी) सुरजीत नाथ मित्र और वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस बढ़ते-बढ़ते व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तीखे शब्दों में पलटवार किया।

मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तपोब्रत चक्रवर्ती और न्यायमूर्ति अतुरूप बनर्जी की खंडपीठ में हो रही थी। सुनवाई की शुरुआत से ही कल्याण बनर्जी और एडवोकेट जनरल के बीच सवाल-जवाब और तीखी नोंकझोंक देखने को मिली।

बाद में जब मामले की अगली सुनवाई की तारीख को लेकर चर्चा शुरू हुई, तो विवाद और बढ़ गया। एडवोकेट जनरल ने अदालत से अगले सोमवार को छोड़कर किसी अन्य दिन सुनवाई करने का अनुरोध किया। इसके बाद अदालत ने अगले गुरुवार को सुनवाई की बात कही। इस पर कल्याण बनर्जी ने कहा कि उस दिन उन्हें कुछ निजी समस्या है।

इसके बाद कल्याण बनर्जी ने एडवोकेट जनरल पर तंज कसते हुए कहा कि वह प्रभावशाली और शक्तिशाली हैं, इसलिए अदालत वही करेगी जो वह चाहते हैं। इस टिप्पणी के बाद एडवोकेट जनरल नाराज हो गए और उन्होंने कथित तौर पर कल्याण बनर्जी को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया।

इसके जवाब में कल्याण बनर्जी ने भी एडवोकेट जनरल पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें “बूट चाटने वाला” कह दिया। दोनों के बीच बढ़ती बहस को देखकर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने हस्तक्षेप करते हुए कल्याण बनर्जी को शांत कराने की कोशिश की।

इसी दौरान अतिरिक्त एडवोकेट जनरल बिल्वदल भट्टाचार्य ने भी कल्याण बनर्जी के सांसद पद को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद माहौल और गरमा गया। स्थिति को देखते हुए अदालत ने दोनों पक्षों को चेतावनी दी और अंततः विवाद को शांत कराया।

मस्जिदों से माइक हटाने से जुड़े इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत के भीतर हुई इस तीखी नोकझोंक से कुछ देर के लिए हाईकोर्ट परिसर में हलचल का माहौल रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें