मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू तेज, घर से न निकलें बच्चे व बुजुर्ग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर, मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में

शुक्रवार को लू चलने की चेतावनी जारी की है। पूरे उत्तर प्रदेश में 30 से

40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है।

इसके साथ ही गंभीर रोगी, बच्चे एवं बुजुर्ग दोपहर के समय धूप में न निकलने

से बचें।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक

विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि

आगामी पांच दिन में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसा मौसम

विभाग का पूर्वानुमान है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के

मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, संभल, एटा, आगरा, समेत 18 जनपदों में गरज—चमक

के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं दूसरी तरफ

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कानपुर मण्डल,फतेहपुर, कौशांबी प्रयागराज, वाराणसी,

मिर्जापुर ,गाजीपुर, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, प्रतापगढ़,

रायबरेली, सुलतानपुर समेत 34 जनपदों में शुक्रवार को लू चलने की चेतावनी

जारी की गई है।

उन्होंने बढ़ती तपन से बचने के लिए

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों से लू से बचने के लिए अपील करने साथ ही गंभीर

रूप से बीमार और बच्चों एवं बुजुर्गों को दोपहर के वक्त घर से न निकलने की

सलाह देने के साथ ही चेतावनी दी है कि यदि बहुत आवश्यक हो तो तभी निकलें

और लू लगने से बचाव के लिए तरल पदार्थों का सेवन अवश्य करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें