मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी: मौसम का अनुमान नहीं है तीसरी लहर, लोग समझें अपनी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज एक बार फिर लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को 'मौसम' के अनुमान जैसा ना समझें। मंत्रालय ने कहा कि लोग इसकी गंभीरता और इससे जुड़ी जिम्मेदारियों को नहीं समझ पा रहे हैं।

देश में दूसरी लहर का प्रभाव कम होने के बाद से लोग एक बार फिर से लापरवाह दिख रहे हैं। ऐसे में अब केंद्र से लेकर राज्य सरकारें एक बार फिर सावधान हो गई हैं, वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी आज कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को 'मौसम' के अनुमान जैसा ना समझें। मंत्रालय ने कहा कि लोग इसकी गंभीरता और इससे जुड़ी जिम्मेदारियों को नहीं समझ पा रहे हैं। हमें अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

देश के केवल 73 जिलों में 100 से ज्यादा मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 31,443 मामले दर्ज हुए हैं। पिछले हफ्ते से कोरोना मामलों में 6 फीसदी की कमी देखी गई हैं। देश में अब सिर्फ 73 जिले ऐसे हैं, जहां 100 से ज्यादा कोरोना के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं।

कोरोना से निपटने के लिए 11 राज्यों में केंद्रीय टीम तैनात

लव अग्रवाल ने कहा कि हमने 11 राज्यों में केंद्रीय टीमों की प्रतिनियुक्ति की है ताकि वे कोरोना प्रबंधन में राज्य सरकारों की मदद कर सकें। पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा टीमों को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल और ओडिशा भेजा गया है।

30.66 करोड़ लोगों को पहली और 7.49 करोड़ को दूसरी डोज दी गई

लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अब तक 30.66 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई और 7.49 करोड़ लोगों को दूसरी डोज दी गई है।

8800 से अधिक एंबुलेस की अलग से व्यवस्था

अग्रवाल ने कहा कि कोविड के नए पैकेज के अंतर्गत करीब 20,000 नए ICU बेड तैयार किए जाएंगे। इसमें से 20% बेड पीडियाट्रिक बेड होंगे। हर ज़िले में एक पीडियाट्रिक यूनिट भी बनाई जाएगी। इस पैकेज के अंतर्गत 8,800 से अधिक एंबुलेस की अलग से व्यवस्था की जाएगी।

दुनिया कोरोना की तीसरी लहर देख रही है: डॉ. वीके पॉल

नीति आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा कि दुनिया कोरोना की तीसरी लहर देख रही है। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए हाथ मिलाना होगा कि तीसरी लहर भारत से न टकराए। पीएम ने आज स्पष्ट रूप से कहा कि हमें भारत में कब तीसरी लहर आएगी, इस पर चर्चा करने के बजाय हमें सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें