मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

मानसून में डेंगू की रोकथाम के प्रबंधन की तैयारियों की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। मानसून में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के मद्देनजर बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने डेंगू की रोकथाम और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री को देश भर में डेंगू की स्थिति की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि केंद्रित, समयबद्ध और सहयोगात्मक गतिविधियों के परिणामस्वरूप डेंगू मामले की मृत्यु दर 3.3 प्रतिशत (1996) से घटकर 2024 में 0.1 प्रतिशत हो गई है।मानसून की शुरुआत से उत्पन्न चुनौती और बरसात के मौसम के दौरान डेंगू के मामलों की बढ़ती संख्या के खतरे को रेखांकित करते हुए जे पी नड्डा ने डेंगू के खिलाफ तैयार रहने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को डेंगू के खिलाफ रोकथाम और प्रबंधन उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिया।जेपी नड्डा ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे मुख्य रूप से उच्च बोझ वाले राज्यों और क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करें, जहां अक्सर प्रकोप की सूचना मिलती है। उन्होंने अधिकारियों से डेंगू की रोकथाम पर ठोस परिणाम लाने के लिए राज्यों के साथ सक्रिय रूप से काम करने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए), ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी), शिक्षा मंत्रालय और नगर निगमों और स्थानीय स्वशासन को शामिल करते हुए अंतर-मंत्रालयी अभिसरण बैठक पर जोर दिया।उन्होंने डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिएअधिकारियो को 24/7 केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही राज्यों को समान सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर चालू करने की सलाह दी गई। अस्पतालों को समर्पित डेंगू वार्ड के साथ पूरी तरह से प्रशिक्षित कर्मचारी और दवाओं को सुनिश्चित करने को कहा ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें