मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ में डेंगू और मलेरिया को लेकर अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ। डेंगू सीजन शुरू होते ही इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा स्प्रे करने के साथ ही मेडिकल कॉलेज और पीएम शर्मा जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार कर दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया गया है।बरसात का मौसम उतार पर आते ही डेंगू का सीजन शुरू हो जाता है। मच्छरजनित बीमारियों के मामले सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। डेंगू और मलेरिया के मामलों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग खुद काम कर रहा है तो लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। बरसात में जलभराव को दूर करने के लिए ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया के अनुसार, जलभराव क्षेत्रों में एंटी लार्वा स्प्रे के लिए रैपिड रेस्पांस टीम का गठन किया गया है। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। इसी तरह से प्यारेलाल शर्मा मंडलीय जिला चिकित्सालय में 20 बेड का डेंगू वार्ड तैयार किया गया है। मलेरिया विभाग ने नगरीय निकायों के जरिए घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कूलर, फ्रिज के पीछे की प्लेट, छतों पर रखे टायरों, गमलों में पानी भरने पर एंटी लार्वा निरीक्षण चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें