मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में चार बच्चों सहित छह घायल, पांच ट्रामा सेंटर रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में चार बच्चों सहित छह घायल, पांच ट्रामा सेंटर रेफर

मीरजापुर। जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर गलरा पंचायत भवन के सामने स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार बच्चों समेत कुल छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को हलिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से पांच की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।गलरा गांव निवासी सुदर्शन का 14 वर्षीय पुत्र रविशंकर, गांव के ही राजेंद्र के पांच वर्षीय पुत्र पंकज को स्कूटी पर बैठाकर बाजार जा रहा था। जैसे ही वह गलरा पंचायत भवन के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक चला रहे युवक की पहचान महुगढ़ी गांव निवासी 22 वर्षीय कुमत कोल के रूप में हुई है, जो अपनी ससुराल सोठिया से तीन बच्चों—7 वर्षीय अंश, 5 वर्षीय अनीश (पुत्र राजन) और 4 वर्षीय रेशमा (पुत्री गौरीशंकर) को लेकर अपने गांव लौट रहा था।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी और बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।हलिया पीएचसी के डॉ. कामेश्वर तिवारी के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद स्कूटी चालक रविशंकर, पंकज, बाइक चालक कुमत कोल और दो अन्य बच्चों अंश व अनीश को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, रेशमा की स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें