मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

टीएमसी को वोट देने के लिए लोगों को करता था मजबूर, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टीएमसी को वोट देने के लिए लोगों को करता था मजबूर, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस से जुड़े एक ट्रे़ड यूनियन के नेता को मतदाताओं को डराने धमकाने के आरोप में देर रात गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उसे हिरासत में भेजा जाएगा।

आरोपी की पहचान शेख वसूल के रूप में हुई है। आरोप है कि वह इससे पहले भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जा चुका था। आमतौर पर वह इस तरह की कार्रवाई टीएमसी के पक्ष में राजनीतिक माहौल बनाने के मकसद से करता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुख्य रूप से तृमणूल कांग्रेस के लेबर यूनियन के लिए काम करता था और श्रमिकों के हित में आवाज उठाने की भी बात कथित तौर पर कही जा रही है।

वह पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले रंगामती का रहने वाला है।

पुलिस का कहना है कि आमतौर पर आरोपी चुनाव आने के बाद राज्य में टीएमसी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में जुट जाता था। इसके लिए बाकायदा उसकी तरफ से एक खाका तैयार किया गया था, जिसके आधार पर वह काम करता था।

चुनाव के दौरान वह मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उन्हें डराता धमकाता था। उन्हें नौकरी का लालच देकर टीएमसी के पक्ष में वोट देने के लिए बाध्य करता था, जो लोग ऐसा करने से मना कर देते थे कि उन्हें डराता धमकाता था।

वह चुनाव नजदीक आते ही लोगों से संपर्क साधने की कोशिश करता था और उन्हें चेताते हुए कहता था कि तुम्हें हर सूरत में टीएमसी के पक्ष में मतदान करना होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कई लोगों ने इस संबंध में उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अब जाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें