मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

नंदीग्राम का मामला आज भी लंबित, अब ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट में दी भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नंदीग्राम का मामला आज भी लंबित, अब ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट में दी भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भवानीपुर विधानसभा सीट के नतीजे को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी। मंगलवार दोपहर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।

विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी आज दूसरी बार हाईकोर्ट पहुंचीं। इससे पहले वह 14 मई को भी कोर्ट पहुंची थीं। उस समय वह चुनाव बाद हिंसा से जुड़े एक मामले में स्वयं पक्ष रखने गई थीं। उस दौरान वकीलों के एक समूह ने उनके खिलाफ नारे लगाए थे।

ममता बनर्जी मंगलवार को हाईकोर्ट में पहुंची।

इस दौरान उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष और पार्टी नेता डोला सेना भी थे। याचिका दाखिल करने के बाद वो वहां से रवाना हो गईं।

उनके अचानक हाईकोर्ट पहुंचने से वहां मौजूद लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। बाद में उनके एक वकील ने बताया कि ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए चुनाव याचिका दायर की है। इस संबंध में उन्होंने एक हलफनामा भी दाखिल किया है।

इस वर्ष हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को भवानीपुर विधानसभा सीट से सुवेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। सुवेंदु अधिकारी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,000 से अधिक मतों के अंतर से हराकर राज्य के नए मुख्यमंत्री का पद संभाला।

अब ममता बनर्जी ने भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है।

2021 के विधानसभा चुनाव में भी सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराया था। उस चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए ममता बनर्जी ने चुनाव याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई अब भी लंबित है। इसी क्रम में अब उन्होंने 2026 के भवानीपुर विधानसभा चुनाव परिणाम को भी अदालत में चुनौती दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें