मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

आईएसआईएस के संदिग्ध मोहम्मद वकार लोन की जमानत याचिका पर एनआईए को नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आईएसआईएस के संदिग्ध मोहम्मद वकार लोन की जमानत याचिका पर एनआईए को नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने आईएसआईएस के संदिग्ध मोहम्मद वकार लोन की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हए एनआईए को नोटिस जारी किया है। जस्टिस चंद्रधारी सिंह की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले की अगली सुनवाई दो मई को करने का आदेश दिया।लोन ने 28 जनवरी के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है जिसने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दिया था। याचिका में कहा गया है कि ट्रायल कोर्ट ने उसके लगातार जेल में रहने के बावजूद जमानत देने से इनकार कर दिया।बतादें कि एनआईए ने 05 मार्च 2021 को केस दर्ज किया था। एनआईए ने 08 सितंबर 2022 को पहला चार्जशीट दाखिल किया था। एनआईए ने तीन आरोपितों मोहम्मद अमीन काठोदी ऊर्फ अबू याह्या, मुशाब अनवर ऊर्फ इब्नावर और रहीश राशीद ऊर्फ सच्चु के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था। एनआईए ने 31 अक्टूबर 2022 को पूरक चार्जशीट दाखिल किया था, जिसमें आठ लोगों को आरोपित बनाया गया था। 31 अक्टूबर 2022 के चार्जशीट में एनआईए ने जिन्हें आरोपित बनाया था, उनमें मुंडाडिगाट्टु सदाननंदा मार्ला दीप्ति ऊर्फ दीप्ति मार्ला ऊर्फ मरियम, मोहम्मद वकार लोन ऊर्फ विल्सन कश्मीरी, मिझा सिद्दीकी, शिफा हैरिस, ओबैद हमीद माटा, मधेश शंकर ऊर्फ अब्दुल्ला उर्फ दरदान, अमर अब्दुल रहीमन, मुजम्मिल हसन भट और इरशाद ठेक्के कोलेथ ऊर्फ बिलाल शामिल हैं। बिलाल किसी दूसरे देश में भाग चुका है।एनआईए के मुताबिक सभी आरोपित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म को हैंडल कर रहे थे। ये इसका इस्तेमाल टूलकिट के तौर पर कर रहे थे और इसके जरिये आईएसआईएस की विचारधारा का प्रसार कर लोगों को बहकाकर गैर-कानून काम को अंजाम दे रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें