मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

हाथरस सड़क हादसे में एक युवक की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हाथरस सड़क हादसे में एक युवक की मौत, कई घायल

हाथरस। जनपद में आज सुबह राज्यमार्ग स्थित बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, कुछ लोग घायल है, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब चार बजे के आसपास बालू से लदा डंपर आगरा से अलीगढ़ की तरफ जा रहा था। वहीं हाइवे पर बने बस स्टैंड पर एक रोडवेज बस यात्रियों को उतार रही थी। बस को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार डंपर हाईवे पर लगी रेलिंग को तोड़ते हुए जन सुविधा केंद्र में जा घुसा।इस दौरान अलीगढ़ की ओर से आ रही दूध से लदी मैक्स लोडर डंपर के पिछले हिस्से में घुस गई। इससे मैक्स सवार सहपऊ निवासी भूपेंद्र कुमार की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एसडीएम संजय कुमार, सीओ हिमांशु माथुर, प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राघव ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मजदूरों को बुलाकर वेल्डिंग मशीन की मदद से मैक्स लोडर की केबिन को काटकर मृतक के शव और घायल लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा एक व्यक्ति भी लोडर की चपेट में आकर घायल हो गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कुछ गंभीर घायलों को उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हाईवे से दूर कराकर आवागमन सुचारू कराया।सीओ हिमांशु माथुर ने बताया है कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। सर्दी में हादसों को रोकने के लिए टोल प्लाजा अफसरों को बैठक के लिए बुलाया गया है। बैठक में हादसों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें