मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

हींग फैक्टरी में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हींग फैक्टरी में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख

हाथरस,। उत्तर प्रदेश के हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड पर दीनबंधु हॉस्पिटल के पीछे नवींपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित श्रीजी केमिकल्स हींग फैक्टरी में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।फैक्टरी में सुबह लगभग 4:00 बजे आग लगी। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने पहले स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर फायर स्टेशन को सूचना दी गई। इसी बीच फैक्टरी स्वामी को भी इसकी सूचना दी गई। फैक्टरी स्वामी भी मौके पर पहुंच गए। इधर आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद आसपास के क्षेत्र में फैले डर का माहौल समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों को यह डर सताता रहा कि कहीं आग और ज्यादा विकराल रूप में धारण कर ले।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राजकुमार वाजपेयी ने बताया कि एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर तीन फायर टेंडर टीम के साथ पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें