मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा में राहुल व प्रियंका ने शुरू की विजय संकल्प यात्रा, हुड्डा व सैलजा के हाथ मिलवाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंडीगढ़। हरियाणा में सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व उनकी बहन प्रियंका गांधी सोमवार से विजय संकल्प यात्रा लेकर निकल पड़े हैं। पहले दिन राहुल व प्रियंका गांधी ने हरियाणा के कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर आधा दर्जन विधानसभा हलकों में रोड शो किया। राहुल व प्रियंका हरियाणा में चार दिन रहकर कार्यकर्ताओं को लामबंद करेंगे।साेमवार काे विजय संकल्प यात्रा की शुरूआत से पहले नारायणगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम की खास बात यह रही कि यहां मंच पर राहुल गांधी की एक तरफ कुमारी सैलजा तो दूसरी तरफ भूपेंद्र सिंह हुड्डा बैठे हुए थे। मंच पर प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल तथा अन्य कई वरिष्ठ नेता माैजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जब सभी नेता मंच पर फोटो करवाने के लिए खड़े हुए तो हुड्डा व कुमारी सैलजा के बीच में राहुल गांधी थे। तभी अचानक घटनाक्रम को मोड़ देते हुए राहुल गांधी पीछे हटे और उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ा होने के नाते कुमारी सैलजा का हाथ थमाते हुए सैलजा को थपकी दे डाली। इसके बाद राहुल गांधी पीछे हट गए और दोनों नेताओं को एकजुटता के साथ काम करने का संदेश दिया। राहुल गांधी की इस घटना को लेकर हरियाणा में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। नारायणगढ़ में रैली के दौरान हुड्डा व सैलजा के हाथ मिलवाने के बाद राहुल व प्रियंका दूसरे हलकों की तरफ आगे बढ़े।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें