मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 14 मार्च। हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह

सैनी ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी

नड्डा सहित अनेक नेताओं से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री

ने प्रधानमंत्री से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात के बाद हरियाणा भवन

में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार

ने जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर गरीब परिवारों तक लाभ पहुंचाने का काम

किया है। लोकसभा चुनाव में तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के

नेतृत्व में सरकार बनेगी, ऐसा देश की जनता निर्णय ले चुकी है। हरियाणा की

जनता भी लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी की झोली में डालने का काम करेगी।

इस दौरान

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद मिला है, कई

विषयों पर चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि सभी को

साथ लेकर देश को आगे बढ़ाया जाए। उनके नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने

पिछले दस वर्षो में जो काम किए हैं, उनसे देश और प्रदेश में नया भारत-नया

हरियाणा, विकसित भारत-विकसित हरियाणा आज लोगों को नजर आ रहा है। हरियाणा

में मनोहर लाल के नेतृत्व में बहुत विकास हुआ है और गुड गर्वेनेंस का

उदाहरण रहा है। हम उन कार्यों को आगे बढ़ाएंगें।

मंत्रिमंडल

विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस

मामले में चर्चा हुई है। जल्द इस विषय को आगे बढ़ाया जाएगा। पूर्व गृह

मंत्री अनिल विज के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा

कि विज हमारे वरिष्ठ नेता हैं और उनका आर्शीवाद हमारे साथ है। कल भी

विधानसभा में हम साथ थे।

एक अन्य सवाल के जवाब में

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा की छह सीटों के लिए प्रत्याशियों

की घोषणा कर दी गई है और बाकी चार की भी जल्द ही घोषणा हो जाएगी। इसके साथ

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में जनता सभी 10 सीटों पर कमल खिलाने का मन

बना चुकी है। नायब सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस के

कुशासन को भूली नहीं है, तब एक गैस सिलेंडर के लिए तीन दिन तक लाइन में

लगना पड़ता था और हर मामले में भ्रष्टाचार चरम पर था।

जननायक

जनता पार्टी से गठबंधन टूटने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उच्च

स्तर पर निर्णय लिया गया है। यह गठबंधन संगठन स्तर पर नहीं था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें