मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

नायब सैनी ने 'पानी में जहर के दावे' पर केजरीवाल को घेरा, दागे सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के 'पानी में जहर के दावे' पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सैनी ने उनसे कुछ सवालों का जवाब मांगा है। और जवाब न देने पर मानहानि का दावा करने की चेतावनी दी है।सैनी ने कहा कि केजरीवाल बताएं कि हरियाणा ने दिल्ली के पानी में कौन सा जहर मिलाया? पानी रोकने के लिए कौन दीवार बनाई? सैनी ने मंगलवार को वीडियो जारी करके केजरीवाल को इस मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने पानी को दिल्ली आने से रोक दिया, क्योंकि उन्हें पता लगा कि इसमें जहर है।नायब सैनी ने सवाल किया कि इंजीनियरों ने किस तरह निष्कर्ष निकाला कि इस पानी में जहर है? केजरीवाल बताएं कि कौन सा जहर डाला गया और कितने टन जहर डाला गया है। अगर पानी जहरीला था तो कितनी मछलियां मरी हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठ की राजनीति करने में केजरीवाल का कोई सानी नहीं। केजरीवाल ने उस माटी का अपमान किया जहां वे पैदा हुए हैं। हरियाणा के लोग यमुना को पवित्र नदी मानते हैं।सैनी ने कहा कि केजरीवाल ने वर्ष 2020 में वादा किया था कि अगर यमुना को दूषित होने से नहीं बचाया तो कभी वोट नहीं मांगूंगा। इस बार चुनाव में संभावित हार को देखकर केजरीवाल ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली की जनता से तुरंत माफी मांगें। वरना उनके खिलाफ मानहानि का दावा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें