मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में तीन गौ तस्कर गिरफ्तार,

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुरादाबाद। जनपद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में शनिवार देर रात्रि पुलिस टीम की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन गौतस्कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो गौतस्कर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घेराबंदी करके दबोचा है। पकड़े गए तीनों आरोपित गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने रविवार को बताया कि थाना मूंढ़ापांडे पुलिस टीम शनिवार रात्रि करीब 1 बजे एसएचओ मूंढापांडे राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त कर चेकिंग कर रही थी। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के वीरपुर बरियार गांव के जंगल में कुछ गौतस्कर आरोपित गौकशी के लिए पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही थाना मूंढापांडे पुलिस ने वीरपुर बरियार के जंगल में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने इस दौरान तीन संदिग्धों को देखा। उन्हे रुकने का इशारा किया तो आरोपितों पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के जवाबी फायरिग में दो आरोपित बदमाशों के पैर में गोली लगी और वहीं गिर गए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इसके बाद उनका एक साथी मौके से भागने की फिराक में था जिसे भी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया।एसपी सिटी ने आगे बताया कि घायल हुए आरोपितो की पहचान थाना मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम बहायपुर निवासी छोटे उर्फ बशीर पुत्र खान बहादुर अशरफ अली पुत्र हजरत अली के रूप में हुई है। तीसरा आरोपित थाना क्षेत्र के ही ग्राम वीरपुर वरियार निवासी सद्दाम पुत्र कलुआ है। दोनों के पास से तमंचा, कारतूस और खोखा कारतूस के साथ ही पशु वध के उपकरण बरामद किए गए हैं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपितों के खिलाफ मुठभेड़ के लिए जानलेवा हमले का एक मुकदमा अलग से दर्ज किया जा रहा है। अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें