मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

करोड़ों की ठगी करने वाले ईनामी को पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
करोड़ों की ठगी करने वाले ईनामी को पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

हरिद्वार। रिलायंस सैटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले फरार ईनामी को बहादराबाद थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 में थाना बहादराबाद क्षेत्र के व्यापारी अमित सैनी संचालक छोटू महाराज ने पुलिस को तहरीर देकर अश्वनी चौबे निवासी पटना बिहार, कुमार प्रसून निवासी ठाणे महाराष्ट्र, तरनजीत सिंह निवासी पथरी हरिद्वार व प्रशांत संगल निवासी देहरादून आदि के विरुद्ध रिलायंस सैटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 03 करोड़ 20 लाख की धोखाधड़ी व गबन करने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित तरनजीत व प्रशांत संगल के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में भेज दिए थे। घटना का मास्टरमाइंड आरोपित कुमार प्रसून 2021 से लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायालय नेवर्ष 2022 में गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। आरोपित के लगातार फरार रहने के कारण एसएसपी ने उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपित कुमार प्रसून पुत्र स्व. भुवनेश्वर प्रसाद निवासी ए/204, एन जी विकास, सीएचएस लिमिटेड, बेवर्ली पार्क, कनकिया रोड, मीरा रोड पूर्वी, ठाणे महाराष्ट्र को एम्स दिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया।आरोपित ने खुद को रिलायंस कंपनी का टेक्निकल हैड बताकर अपने साथी अश्वनी चौबे आदि के साथ मिलकर अमित सैनी को उत्तराखंड का रिलायंस कंपनी के सेटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनने का झांसा देकर धोखाधड़ी से उनसे 3 करोड़ 20 लाख की धनराशि हड़प ली थी। आरोपित ने रिलायंस सेटअप बॉक्स का हेडक्वार्टर बनाने के लिए बिल्डिंग का निर्माण भी कराया था। अमित सैनी से धनराशि मिलने के बाद आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस आरोपित के संबंध में अन्य जानकारी हासिल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें