मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए 40 हजार, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए 40 हजार, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार। एटीएम बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।रूड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस को प्रीतविहार निवासी हरदीप कौर ने तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब 12. 40 बजे रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित पीएनबी एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने गई थी, उसी समय एक युवक वहां आया और बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसका अहसास उन्हें तब हुआ जब उनके मोबाईल पर पैसे कटने का मैसेज आया। उन्होंने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता लगा कि रामपुर चुंगी मंडी के समीप स्थित एक एटीएम से उनके खाते से 40 हजार रुपए की रकम निकाल ली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें