मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

मार्निंग वॉक कर रही महिला की चेन लूटी, स्नेचर्स को पकड़ने गए व्यापारी पर फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। तीन दिन पूर्व हरिद्वार के सबसे रिहायशी इलाके में हुई श्रीबालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में डकैती की घटना सुलझी भी नहीं थी कि मंगलवार काे सुबह फिर से अवधूत मंडल आश्रम और शंकर आश्रम के बीच मार्निंग वॉक करने जा रही महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है।दरअसल, मंगलवार की सुबह एक महिला मार्निंग वॉक पर निकली थी, तभी दो व्यक्ति बिना नंबर की बाइक से आए और महिला की चेन खींच ली। महिला ने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे व्यापारी मुकेश सैनी ने उनको पकड़ने का प्रयास किया। दुस्साहसी चेन लुटेरों ने मुकेश सैनी पर फायर झोंक दिया। संयोग रहा कि मुकेश सैनी बाल-बाल बच गए। उसके बाद भी मुकेश सैनी ने उठकर फिर दौड़ते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश बाइक पर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मुकेश सैनी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। साथ ही लगातार ज्यादातर पोस्टों पर नाकाबंदी की गई है। जल्द ही चेन स्नेचर्स को पकड़ लिया जाएगा।गौरतलब है कि हरिद्वार के सबसे रिहायशी इलाके रानीपुर मोड़ क्षेत्र के श्रीबालाजी ज्वेलर्स में गत रविवार को दिनदहाड़े डकैती पड़ी थी। जानकारी के अनुसार छह डकैतों ने पहले दुकान के अंदर घुसकर मिर्ची वाले स्प्रे छिड़के। इसके बाद बंदूक से फायर झोंका, तब चोरों ने ज्वैलर्स शोरूम में डकैती डाली। डकैत करीब पांच करोड़ रुपये की ज्वैलरी और रुपये लूट ले गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें