मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

अस्पताल में घुसकर चिकित्सक सहित स्टाफ के साथ मारपीट, आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरिद्वार,। इलाज के लिए अस्पताल आए कुछ युवकों ने चिकित्सक,

फार्मासिस्ट सहित अस्पताल स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की। घटना का पूरा

वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ितों की ओर से

आरोपित युवकों के खिलाफ बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

जानकारी

के मुताबिक बहादराबाद स्थित जया मैक्स वैल अस्पताल में बीती रविवार देर

रात तीन चार युवक इलाज कराने पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक सीधे

चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां डाक्टर ने उन्हें पहले काउंटर से पर्ची

बनवाने के लिए कहा। इतने पर युवक गुस्से में आ गए और उन्होंने चिकित्सक,

फार्मासिस्ट के साथ मारपीट कर दी इतना ही नहीं बीच में आए सिक्योरिटी गार्ड

के साथ भी मारपीट की।

इतना ही नहीं अस्पताल में मेडिकल इक्विपमेंट

से लेकर पीड़ितों के मोबाइल फोन तक तोड़ दिए गए। घटना में 29 वर्षीय डाक्टर

अंकित सिंह निवासी बहादराबाद, 22 वर्षीय फार्मासिस्ट मंजीत निवासी रावली

महदूद और 27 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड शीत झा निवासी जमालपुर कलां को चोटें

आईं। इसके बाद पीड़ितों की ओर से आरोपित युवकों के खिलाफ बहादराबाद थाने में

मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना का पूरा वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी

कैमरे में कैद हो गया।

थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि

जया मैक्स वैल अस्पताल में कुछ युवकों के खिलाफ हंगामा करने,तोड़फोड़ करने व

चिकित्सक सहित स्टाफ के साथ मारपीट करने के आरोप में पीड़ितों की ओर से

शिवा भटनागर निवासी बोंगला बहादराबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभी और भी अभियुक्तों की पहचान की जा रही है।

आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें