मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट कराया था अपने नाम, आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट अपने नाम कराने के आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक नवोदय चौक शिवालिक गंगा विहार रोशनाबाद निवासी एक व्यक्ति ने 23 नवम्बर 2023 को पुलिस को तहरीर देकर चार आरोपितों के खिलाफ उसकी मां के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट अपने नाम करना, गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी के निर्देश पर ईनामी वांछितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने आरोपित को रोहिणी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का नाम पता शिवा निवासी गंगा विहार कॉलोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें