मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है हथकरघा: नड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय

जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छठवें हथकरघा दिवस पर बुनकरों

और श्रमिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा

का प्रतिनिधित्व करता है।नड्डा

ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, '6वें हथकरघा दिवस पर आइये हथकरघा उत्पादों

का जश्न मनाते हैं और इसकी सराहना करते हैं, जो न केवल हमारी समृद्ध

संस्कृति और परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है बल्कि 43 लाख से अधिक बुनकरों

और श्रमिकों का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के

आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए 'स्वदेशी' और हाथ से बनी

वस्तुओं को बढ़ावा दें।'

उल्लेखनीय

है कि वर्ष 2014 में केंद्र में जब मोदी सरकार आई तो बुनकरों की समस्याओं

पर गंभीरता से ध्यान देना शुरू किया गया और राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने का

निर्णय किया गया। हथकरघा दिवस मनाने के लिए सात अगस्त का दिन इसलिए चुना

गया, क्योंकि इस दिन का भारत के इतिहास में विशेष महत्व है। दरअसल,

घरेलू उत्पादों और उत्पादन इकाइयों को नया जीवन प्रदान करने के लिए 07

अगस्त 1905 को देश में स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ था। स्वदेशी आंदोलन की याद

में ही 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें