मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

हफीज उल हसन शुक्रवार को हेमंत कैबिनेट में 10वें मंत्री के रूप में शपथ लेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: दिवंगत मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बड़े बेटे हफीज उल हसन शुक्रवार को हेमंत कैबिनेट में 10वें मंत्री के रूप में शपथ लेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजभवन में इसकी तैयारी कर ली गई है. ओडिशा से लौटने के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उन्हें कल शपथ दिलाएंगी. पिछले साल 3 अक्टूबर को हाजी हुसैन अंसारी का रांची के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था. इसके बाद से ही हेमंत कैबिनेट में मंत्री का पद खाली था

हफीज उल हसन अपने पिता दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाते हैं. अब साफ हो गया है कि हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद रिक्त पड़ी मधुपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में हफीज उल हसन हसन ही झामुमो के प्रत्याशी होंगे. उनके दो भाई व्यवसाय से जुड़े हैं जबकि एक भाई विधानसभा में सेवारत हैं. वर्तमान में हेमंत कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम और बादल पत्रलेख मंत्री हैं, जबकि झामुमो कोटे से मिथिलेश ठाकुर, चंपई सोरेन और जोबा मांझी मंत्री हैं. इसके अलावा राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता मंत्री हैं. हाजी हुसैन के निधन के बाद मंत्री का एक पद खाली था. हालांकि झारखंड में मुख्यमंत्री समेत कुल 12 मंत्रियों की व्यवस्था है लेकिन सरकार बनने के बाद से ही हेमंत कैबिनेट में मंत्री का एक पद खाली था.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें