मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

बापू जिंदा होते तो लाठी लेकर केजरीवाल को दिल्ली की सड़कों पर दौड़ा देते : कपिल मिश्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बापू जिंदा होते तो लाठी लेकर केजरीवाल को दिल्ली की सड़कों पर दौड़ा देते : कपिल मिश्रा

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है।

कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "बापू जीवित होते तो लाठी लेकर आपको दिल्ली की सड़कों पर दौड़ा देते। चोर और भ्रष्टाचारी भी सत्याग्रह का ड्रामा कर रहे हैं।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया था कि वह और मनीष सिसोदिया मंगलवार दोपहर 12 बजे राजघाट जाकर महात्मा गांधी का आशीर्वाद लेंगे।

यह पूरा विवाद आबकारी नीति मामले से जुड़ा है। केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच से निष्पक्ष न्याय मिलने की उम्मीद खत्म होने का दावा किया है।

उन्होंने कहा कि अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वह अब 'सत्याग्रह' का रास्ता अपना रहे हैं।

केजरीवाल का कहना है कि जब किसी को न्याय नहीं मिलता, तो महात्मा गांधी के सिद्धांतों के अनुसार सत्याग्रह ही आखिरी विकल्प बचता है। इसी के तहत उन्होंने कोर्ट की कार्यवाही का बहिष्कार करने और अपनी बात शांतिपूर्ण व अहिंसक तरीके से रखने का फैसला लिया है।

आम आदमी पार्टी प्रमुख ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि वह न तो खुद और न ही अपने वकीलों के जरिए इस बेंच के सामने पेश होंगे। पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इंसाफ मिलने की जो उम्मीद थी, वह अब खत्म हो चुकी है।

एक तरफ केजरीवाल गांधीवादी सत्याग्रह की बात कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा इसे 'ड्रामा' बताते हुए उन पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर निशाना साध रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें