मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

इंसान में पाया गया H10N3 बर्ड फ्लू का संक्रमण, पूरी दुनिया का यह पहला मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चीन के एक प्रांत में H10N3 बर्ड फ्लू का पहला मानव संक्रमण मामला सामने आया है। इसका मतलब यह हुआ कि H10N3 बर्ड फ्लू का संक्रमण पहली बार किसी मानव में पाया गया है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को जानकारी दी कि देश के जिआंगसू प्रांत में H10N3 बर्ड फ्लू का पहला मानव संक्रमण मामला सामने आया है। इसका मतलब यह है कि H10N3 बर्ड फ्लू का संक्रमण पहली बार किसी इंसान में पाया गया है। ये संक्रमण एक पुरुष में पाया गया है।

जिआंगसू प्रांत के झेनजियांग शहर में एक 41 वर्षीय पुरुष में यह वर्ड फ्लू का संक्रमण देखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि मुर्गी पालन से यह बर्ड फ्लू फैला है और बड़े स्तर पर इसके फैलने का खतरा काफी कम है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखे गए एक बयान के आधार पर यह जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि दुनिया में अभी तक H10N3 बर्ड फ्लू का मानव संक्रमण का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

आयोग ने जानकारी दी कि 28 अप्रैल को शख्स को अस्पताल में भर्ती किया गया था। शख्स में बुखार और अन्य लक्षण देखे गए थे। एक महीने बाद यानी 28 मई को शख्स में H10N3 बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि आयोग का कहना है कि इस वायरस का खतरा अभी उतना नहीं है।

वहीं पीड़ित शख्स की स्थिति अभी सामान्य है और जल्द ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं शख्स के संपर्क में आए लोगों में ये संक्रमण नहीं पाया गया है। बता दें कि चीन में एवियन इंफ्लूएंजा के कई स्ट्रेन मौजूद हैं और इनमें से कुछ इंसानों को भी संक्रमित कर चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें