मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

ग्वालियरः तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन युवकों की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ग्वालियरः तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन युवकों की मौत, दो घायल

ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पांच दोस्तों की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद उसके तीन टुकड़े हो गए। हादसे में कार सवार पांच से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के विनय नगर, चंदन नगर, नदीपार टाल और थाटीपुर में रहने वाले पांच दोस्त संजय धाकड़ नामक युवक की कार में सवार होकर गुरुवार देर रात शीतला माता के दर्शन करने के लिए सातऊ की पहाड़िया पर गए थे। वहां, से वापसी के दौरान शुक्रवार सुबह ग्वालियर-झांसी हाइवे पर ग्राम सिथौली के पास यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार की हालत देखकर पुलिस सहित अन्य सहम गए। कार के तीन टुकड़े हो चुके थे।पुलिस के अनुसार, हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान संजय धाकड़ (24) और विवेक जोशी (22), ऋतिक मांझी (22) के रूप में हुई है। वहीं, अंकित और मोहिल नामक दो युवक घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें