मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

ग्वालियरः एयरफोर्स बेस से फाइटर जेट ने भरी उड़ान, लोगों ने समझा भूकंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ग्वालियरः एयरफोर्स बेस से फाइटर जेट ने भरी उड़ान, लोगों ने समझा भूकंप

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में बुधवार सुबह करीब 10 बजे अचानक तेज धमाके जैसी आवाज और हल्का कंपन महसूस हुआ। कुछ क्षणों के लिए लोगों को लगा कि भूकंप आ गया है। कई इलाकों में लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई, लेकिन बाद में जानकारी सामने आई कि यह आवाज दरअसल एयरफोर्स बेस से उड़ान भर रहे फाइटर जेट्स की थी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।जानकारी के अनुसार, शहर के महाराजपुरा, डीडी नगर, आदित्यपुरम, मुरार, लश्कर और सिटी सेंटर जैसे कई इलाकों में लोगों ने इस कंपन को महसूस किया। मौसम विभाग ने तुरंत साफ किया कि भूकंप जैसी कोई गतिविधि नहीं हुई। जब कोई लड़ाकू विमान सामान्य स्पीड से निकलकर सुपरसोनिक गति (आवाज से तेज) में प्रवेश करता है, तो हवा में जोरदार धमाके जैसी आवाज होती है। इसी को "साउंड बैरियर" तोड़ना कहा जाता है।पुलिस ने भी एयरफोर्स अधिकारियों से संपर्क किया तो स्पष्ट हुआ कि यह लड़ाकू विमानों का नियमित अभ्यास था। जब विमान ऊंचाई पर होते हैं तो यह आवाज जमीन पर सुनाई नहीं देती, लेकिन कम ऊंचाई से सुपरसोनिक स्पीड में जाने पर साउंड बैरियर का प्रभाव नीचे भी महसूस होता है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमाके की सूचना मिलने पर एयरफोर्स के अधिकारियों से संपर्क किया गया था। वहां से जानकारी मिली कि यह धमाका फाइटर जेट्स के अभ्यास के दौरान हुआ साउंड बैरियर था। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। हर बार विमान के सुपरसोनिक गति में जाने के दौरान होती है। शहरवासियों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें