11 लाख का गुटखा जप्त

11 लाख का गुटखा जप्त
मुंबई,16 मार्च ।तस्करी कर लाये जा रहे प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पादों को पुलिस ने पालघर जिले में जब्त किया है।पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए गुटखा और तंबाकू उत्पादों की कीमत 11.66 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर जांच चौकी पर एक छोटे ट्रक से यह जब्ती की गई। आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच जारी है।





