मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

रविवार को मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा : पंडित तरुण झा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोसी

कमिश्नरी मुख्यालय सहरसा स्थित ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान डॉ रहमान चौक

के संस्थापक पंडित तरुण झा के अनुसार हिन्दू धर्म में प्राचीन काल से गुरु

शिष्य की परंपरा चली आ रही है।

सनातन धर्म में गुरु को देवतुल्य

दर्जा दिया गया है।साथ ही हिन्दू धर्म में गुरू की पूजा के लिए गुरु

पूर्णिमा का दिन सबसे खास माना जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा 20-21 जुलाई 2024

को मनाया जाना है

। जिसमें गुरु पूर्णिमा रविवार को मनाई जायेगी।

धार्मिक

मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान दान और गुरु की पूजा करने

से जातक के बिगड़े काम बन जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से

पूजन किया जाए तो घर में सुख समृद्धि और शांति आती है।

गुरु

पूर्णिमा प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के तिथि पर

मनाया जाता है।पूज्य संत कबीर दास जी ने भी गुरु को लेकर कहा है कि।गुरू

गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो

बताय।।जिसका अर्थ है गुरू और गोबिंद,भगवान एक साथ खड़े हों तो किसे प्रणाम

करना चाहिए, गुरू को अथवा गोबिन्द को? ऐसी स्थिति में गुरू के श्रीचरणों

में शीश झुकाना उत्तम है।जिनकी कृपा रूपी प्रसाद से गोविन्द का दर्शन करने

का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें