मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

25 दिनों बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर गुरुचरण सिंह घर लौटे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

‘तारक

मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह की अब आखिरकार तलाश खत्म हो

गई है, क्योंकि वे घर लौट आए हैं। 22 अप्रैल को लापता होने के बाद 26

अप्रैल को एक्टर के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, तभी से उनकी

तलाश जारी थी। पुलिस ने कहा कि वह शुक्रवार (17 मई) को घर लौटे।

गुरुचरण

सिंह 22 अप्रैल को मुंबई जाने वाले थे, इसलिए वह दिल्ली एयरपोर्ट जाने के

लिए घर से निकले थे। गुरुचरण की दोस्त भक्ति सोनी उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर

लेने गई थीं लेकिन पता चला कि वह आए ही नहीं हैं। इसके बाद सभी ने पहले

एक्टर को खोजा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में गुरुचरण के पिता

मदद के लिए पुलिस के पास गए और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद

पुलिस पिछले 25 दिनों से कई राज्यों में उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन

गुरुचरण शुक्रवार को खुद ही घर लौट आए है।

पुलिस के मुताबिक

गुरुचरण सिंह ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि वह धार्मिक

यात्रा पर निकल गए थे। वह पिछले 25 दिनों के दौरान अमृतसर और लुधियाना जैसे

शहरों में कई गुरुद्वारों में रहे, लेकिन बाद में एहसास हुआ कि उसे घर

जाना होगा और वह घर लौट आए।

दिल्ली पुलिस लापता गुरुचरण को

ढूंढने के लिए मुंबई में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल के सेट पर गई

थी। दिल्ली पुलिस की टीमों ने दिल्ली और मुंबई में 50 से ज्यादा लोगों के

बयान लिए थे। इसके अतिरिक्त अभिनेता का पता लगाने के लिए हरियाणा, पंजाब और

उत्तराखंड राज्यों में भी खोज की, लेकिन एक्टर पंजाब में थे और खुद ही घर

लौट आए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें