मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, सुरक्षा बढ़ाई गई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के मुंबई में बांद्रा स्थित

आवास के बाहर रविवार सुबह तकरीबन पांच बजे दो अज्ञात बदमाश अंधाधुंध

फायरिंग कर फरार हो गए। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन पूरे क्षेत्र

में सनसनी फैल गई है। मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा

दी है। घटना के समय सलमान खान घर पर ही थे।

पुलिस के

अनुसार रविवार सुबह करीब 5 बजे दो अज्ञात बदमाश दोपहिया वाहन पर बांद्रा

पश्चिम में स्थित सलमान खान के घर के बाहर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग की।

इसके बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने लगातार 4 राउंड फायरिंग की।

घटना

की जानकारी मिलते ही बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और मामले

की छानबीन कर रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और सलमान खान के

आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश

कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सलमान खान को पहले भी कई बार

जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने

सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई

ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में कहा था कि सलमान खान को मारना उसकी जिंदगी का

मकसद है।

बिश्नोई की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की

सुरक्षा की समीक्षा कर उनकी सुरक्षा बढ़ाई थी। कुछ दिन पहले अभिनेता-गायक

गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने

हमला किया था। कहा जा रहा है कि इस हमले की वजह सलमान खान के साथ उनके

करीबी रिश्ते थे। हालांकि सलमान खान को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है,

लेकिन आज उनके आवास के सामने फायरिंग के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें