मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

गुजरात : मंत्री जगदीश पांचाल ने युवाओं से की राजनीति में आने की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
गुजरात : मंत्री जगदीश पांचाल ने युवाओं से की राजनीति में आने की अपील

अहमदाबाद। गुजरात सरकार में मंत्री जगदीश पांचाल गुरुवार को युवाओं से अपील की कि वे देश की राजनीति में आएं, क्योंकि सही मायने में युवा ही इस देश की राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे।

जगदीश पांचाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि 21 सितंबर को प्रदेश में ‘नवो युवारण कार्यक्रम’ का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत प्रदेश में युवाओं से नशा छोड़ने की अपील की जाएगी और उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

राज्य मंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि सही मायने में युवा ही इस देश की संपत्ति है। ऐसी स्थिति में हमें युवाओं के हितों को विशेष प्राथमिकता देनी है। उन्होंने युवाओं से राजनीति में आने की अपील की।

उन्होंने कहा कि गुजरात में अलग-अलग 10 थानों में 'ड्रग्स फ्री कार्यक्रम' का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हम युवाओं से नशा छोड़ने की अपील करेंगे।

यह दुर्भाग्य की बात है कि आज की तारीख में बड़ी संख्या में युवा नशे के जंजाल में फंसे हुए हैं। ऐसी स्थिति में ऐसे युवाओं को नशे के जंजाल से बाहर निकालने के लिए हमें इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना होगा। अहमदाबाद में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि इस देश के युवा नशे से दूर रहें, क्योंकि नशा उनके भविष्य को बर्बाद कर रहा है। इस वजह से वे देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान नहीं दे पा रहे हैं। अगर हम चाहते हैं कि इस देश के युवा विकास में उल्लेखनीय योगदान दें तो इसके लिए हमें उन्हें नशे से आजादी दिलानी होगी। हमें पूरा विश्वास है कि इस कार्यक्रम में हजारों युवा जुड़ेंगे। मैं खुद सभी युवाओं से अपील करूंगा कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें।

इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन था।

इस दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर 'सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम' का आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि इस देश के युवाओं को नशे से आजादी दिलाए, ताकि वो देश के विकास में अपना समग्र योगदान दे सके।

इस दिशा में अब हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी लगातार 'लोकल फॉल वोकल' पर जोर दे रहे हैं। वो देश के लोगों से स्थानीय स्तर पर उत्पादों का उपयोग करने की अपील कर रहे हैं और हमें इस बात की खुशी है कि लोग अब स्थानीय उत्पादों की अहमियत को समझ पा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें