मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

गुजरात : स्थानीय चुनावों के लिए आप ने जारी की 460 से अधिक उम्मीदवारों की पहली सूची

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुजरात : स्थानीय चुनावों के लिए आप ने जारी की 460 से अधिक उम्मीदवारों की पहली सूची

अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 460 से अधिक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने इस कदम को चुनावी राजनीति में व्यापक भागीदारी की दिशा में एक बदलाव की शुरुआत बताया।

एक वीडियो में गढ़वी ने कहा कि सूची में राज्यभर के तालुका और जिला पंचायतों, नगरपालिकाओं और नगर निगमों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी के राज्य नेतृत्व, स्क्रीनिंग कमेटी और केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से चयन प्रक्रिया पूरी की गई है।

गढ़वी कहा, “तालुका, जिला, नगरपालिका और नगर निगमों में आम लोगों को टिकट देकर आप ने एक नई राजनीति की शुरुआत की है। हमने पिता-पुत्र की राजनीति को बहुत देख लिया है। अब हमने आम लोगों की राजनीति शुरू की है और यह हमारा सौभाग्य है।

गढ़वी ने कहा कि यह घोषणा एक व्यापक चुनावी अभियान की शुरुआत है, जिसमें पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को अवसर प्रदान करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि अतीत में चुनावी अवसर अक्सर सीमित रहे हैं।

गढ़वी ने कहा, “अब तक अगर कोई भाजपा सांसद होता था तो उसका बेटा विधायक बनना चाहता था, उसे जिला पंचायत या नगरपालिका और नगर निगमों में टिकट मिल जाता था और आम कार्यकर्ताओं को कभी मौका नहीं मिलता था। करोड़पतियों या नेताओं के बेटों को ही मौके मिलते थे।

हमारी पार्टी इस पैटर्न को बदलने की कोशिश कर रही है।"

गढ़वी ने कहा, "अब गुजरात में आम आदमी पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर दे रही है। आम जनता और सामान्य व्यक्ति के लिए गुजरात में एक नए युग की शुरुआत हुई है।”

पहली सूची में 460 से अधिक उम्मीदवारों को शामिल किया गया है, जिनमें सामाजिक रूप से सक्रिय और स्थापित राजनीतिक परिवारों से न आने वाले व्यक्तियों पर विशेष जोर दिया गया है।

पहली सूची जारी होने के बाद अतिरिक्त घोषणाएं होने की उम्मीद है। पार्टी नेताओं ने पहले ही संकेत दिया है कि चुनाव के लिए अपनी चरणबद्ध रणनीति के हिस्से के रूप में आने वाले दिनों में और उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें