मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

गुजरात में भारी बारिश से स्थिति बिगड़ी, छह हजार लोगों को निकाला गया सुरक्षित; पीएम मोदी और अमित शाह ने की सीएम से बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुजरात के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस बीच पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की है। उन्होंने केंद्र से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

नई दिल्ली : गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। निचले स्थानों पर पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राज्य के कई जिलों में स्थिति काफी खराब हो गई है। इस बीच, लगभग छह हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। दोनों ही शीर्ष नेताओं ने केंद्र की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

छोटा उदेपुर के बोडेली में सर्वाधिक 22 इंच बारिश दर्ज की गई। अहमदाबाद और सूरत की कई आवासीय कालोनियों में पानी भर गया है। नदी और नाले उफान पर हैं। कई बांधों की गहन निगरानी की जा रही है। आने वाले चार दिनों में डांग, छोटा उदेपुर, पंचमहाल, नवसारी, भरच, सूरत और तापी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।

महाराष्ट्र में भी बढ़ी परेशानी, तीन लोग लापता

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में स्थिति काफी बिगड़ गई है। यहां 129 स्थानों से 353 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नासिक जिले में कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। यहां तीन लोग लापता बताए गए हैं। मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मध्यम बारिश हुई। विभिन्न स्थानों पर एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति की समीक्षा के लिए गढ़चिरौली का दौरा किया है। यहां गोदावरी नदी के किनारे स्थित कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं।

कर्नाटक में भारी बारिश जारी

कर्नाटक में मलनाड, कोडागू, उत्तर कन्नड़ एवं तटीय क्षेत्रों में पिछले 10 दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

तेलंगाना के कई जिलों में भारी बारिश

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम, जयशंकर भूपालपल्ली, कुमारम भीम, मंचेरियल और मुलुगु जिलों के कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई, जबकि जयशंकर भूपालपल्ली और पेद्दापल्ली के ज्यादातर क्षेत्रों, मुलुगु के कई हिस्सों, भद्राद्री कोठागुडेम व मंचेरियल में कुछ स्थानों और कुमारम भीम, करीमनगर, महबूबाबाद और वारंगल ग्रामीण जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी वषर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद, जंगों, यादाद्री भुवनागिरी जिलों में 12 जुलाई की सुबह 8.30 बजे तक छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें