मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

जीआरपी ने मीरजापुर रेलवे स्टेशन से शराब तस्कर को पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मीरजापुर। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी मीरजापुर अनील कुमार त्रिपाठी

थाना जीआरपी के निर्देशन में उप निरीक्षण रमेशचन्द्र की टीम ने मीरजापुर

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो/तीन के पश्चिमी छोर पर शनिवार की रात

एक शराब तस्कर को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

जीआरपी

मीरजापुर ने रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो-तीन के पश्चिमी छोर पर

जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक सन्नी संगम पुत्र अनील संगम निवासी

हनुमानगंज थाना इस्लामपुर जिला नालन्दा बिहार को पकडा। तलाशी में उसके बैग

से 750 एमएल की 11 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर

वैधानिक कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाने पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया

गया।

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि बिहार में शराब बन्दी होने के

कारण उत्तर प्रदेश से ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी कर बिहार ले

जाकर ऊंचे दामों में बेचता है। गिरफ्तार करने वाली टीम में हे.का.

बृजेन्द्र कुमार यादव, का. महताब, दिलीप कुमार मिश्र आदि थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें