मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

सात सौ ग्यारह यात्रियों का जत्था 27 जून होगा बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। इस बार बाबा श्री अमरनाथ के दर्शन 29 जून से शुरू होंगे।

बाबा श्री अमरनाथ यात्रा पिछले 33 वर्षों से गोयल परिवार द्वारा कराई जा

रही है। इस यात्रा का संचालन राजकुमार गोयल व गंगा गोयल कर रहीं हैं। इस

बार यह यात्रा 27 जून से कराई जा रही है। इस यात्रा को लेकर सभी यात्रियों

में काफी उत्साह है।

संचालन राजकुमार गोयल व गंगा गोयल ने

बताया कि यात्रा में 711 यात्रियों का जत्था 27 जून 2024 को प्रातः 6 बजे

गोयल निवास पंचशील मार्ग सी-स्कीम जयपुर से रवाना होकर मोती डूंगरी गणेश जी

के दर्शन कर भोले बाबा के जयकारों के साथ रवाना होगा। आगे बाबा खाटू श्याम

जी के दर्शन करते हुए श्री सालासर हनुमान जी के दर्शन करके देशनोक करणी

माता के दर्शन कर के रात्रि विश्राम होगा। प्रातः अमृतसर के लिए रवाना

होंगे वहां जलियांवाला बाग और स्वर्ण मंदिर के दर्शन कर के हिमाचल में

चिंतपूर्णी माता के रात्रि विश्राम होगा। ज्वाला माता, चामुंडा माता,

कांगड़ा माता के दर्शन कर वहीं पर रात्रि विश्राम होगा। प्रातः कटरा के लिए

रवाना होंगे वहां माता वैष्णो देवी के दर्शन कर यात्रा बालटाल 2 जुलाई की

रात्रि को पहुंचेगी और 3 व 4 जुलाई 2024 को बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के

पश्चात 5 जुलाई को जयपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें