मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

टेंट का सामान ले जा रही पिकअप की टक्कर से दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हे के भाई की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टेंट का सामान ले जा रही पिकअप की टक्कर से दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हे के भाई की मौत

सिराेही। कैलाशनगर थाना क्षेत्र में मनादर कस्बे के देवनगर में दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हे के छोटे भाई और रिश्तेदार की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। दुल्हन के घर से टेंट का सामान लेकर आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद शादी के घर में मातम छा गया। थानाधिकारी कानाराम सीरवी ने बताया कि जालोर के मेडा उपला से सोमाराम की बारात शनिवार शाम मनादर कस्बे के देवनगर में आई थी। रात को शादी होने के बाद सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारियां चल रही थीं। रविवार सुबह दूल्हे का भाई दिनेश (30) पुत्र कानाराम रेबारी और देवनगर निवासी निंबाराम (18) पुत्र मानाराम रेबारी बाइक से सामान लेने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय देवनगर निवासी कालूराम देवासी के घर के सामने पहुंचे थे। तभी दुल्हन के घर से टेंट का सामान लेकर आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को एंबुलेंस से कैलाश नगर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में निंबाराम की मौत हो गई। दिनेश को सिरोही के सरकारी अस्पताल से उदयपुर के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस के मोरस के पास पहुंचते ही रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। दोनों शव को सिरोही सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिए हैं। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। परिजन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें