मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध मार्केट पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर, दो दर्जन दुकानें ध्वस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अवैध मार्केट पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर, दो दर्जन दुकानें ध्वस्त

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार ग्रेटर नोएडा के पतवाड़ी गांव से सटे सेक्टर 2 और 3 की ग्रीन बेल्ट में बनी अवैध मार्केट पर बड़ी कार्रवाई की। सुबह 6 बजे शुरू हुई इस अभियान में दो दर्जन अवैध दुकानें बुलडोजर से ध्वस्त की गईं और लगभग एक लाख वर्ग मीटर ग्रीन बेल्ट की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया। कार्रवाई के बाद प्राधिकरण ने मलबा हटवाकर पौधरोपण कार्य भी शुरू कर दिया है।

प्राधिकरण के अनुसार, 130 मीटर चौड़ी रोड पर सेक्टर 2 और 3 से सटी ग्रीन बेल्ट की जमीन, जो पतवाड़ी गांव के खसरा संख्या 663, 668, 670, 725, 729, 730, 739, 740 और 741 में आती है, पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से ऑटोमोबाइल, एल्युमिनियम वर्क्स और मार्बल की दुकानें बना रखी थीं। पहले प्राधिकरण ने इन्हें नोटिस देकर दुकानें हटाने को कहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसके बाद सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण के परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह के नेतृत्व में उद्यान विभाग और भूलेख विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान एडिशनल सीपी हृदेश कठेरिया, एसीपी वीर सिंह, एसीपी दीक्षा सिंह, एसीपी वर्णिका सिंह, संबंधित चौकी व कोतवाली की पुलिस और कमांडो मौजूद रहे। कुल आठ जेसीबी मशीनों और इतने ही डंपरों की मदद से करीब चार घंटे तक लगातार तोड़फोड़ और सफाई की गई।

एसीईओ श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने सख्त चेतावनी दी कि ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि कोई भी संपत्ति खरीदने या किराए पर लेने से पहले यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि वह अधिकृत है या नहीं। ओएसडी गुंजा सिंह ने जानकारी दी कि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन पर पौधरोपण शुरू कर दिया गया है।

अभियान में ओएसडी भूलेख रामनयन सिंह, डीजीएम उद्यान संजय कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, राजेश कुमार निम, पी.पी. मिश्र, सहायक निदेशक बुद्ध विलास, प्रबंधक प्रशांत समाधिया और मिथिलेश कुमार भी मौजूद रहे। प्राधिकरण ने इसे ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें