मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा : पुलिस मुठभेड़ में सुंदर भाटी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा : पुलिस मुठभेड़ में सुंदर भाटी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर में थाना इकोटेक प्रथम पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात माफिया सुंदर भाटी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 15 मार्च 2026 की रात को की गई। थाना इकोटेक प्रथम पुलिस और अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि शासन द्वारा चिन्हित माफिया सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में यमुना पुस्ता स्थित ग्राम घरबरा के पास मौजूद हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्धों की घेराबंदी शुरू की।

पुलिस को देखते ही दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र उर्फ डीके (32 वर्ष) पुत्र कवर सिंह निवासी ग्राम कमबक्शपुर, थाना नॉलेज पार्क, जिला गौतमबुद्धनगर और अर्जुन (28 वर्ष) पुत्र संजय निवासी डी-239 पटपड़गंज वाल्मीकि कॉलोनी, थाना पांडव नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र के कब्जे से एक अवैध पिस्टल .32 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं, जो पुलिस पार्टी पर फायरिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए थे।

वहीं अर्जुन के पास से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। जांच में सामने आया है कि धर्मेंद्र उर्फ डीके का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 और 2026 में थाना ईकोटेक प्रथम में पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

इसके अलावा वर्ष 2016 में थाना बीटा-2 में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अर्जुन के खिलाफ भी पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें