मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा: तुगलपुर गांव में युवक-युवती की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा: तुगलपुर गांव में युवक-युवती की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुगलपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को एक युवती का शव भी संदिग्ध अवस्था में मिला।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि तुगलपुर गांव में सुरेंद्र नागर के मकान में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि मकान की तीसरी मंजिल पर रहने वाले गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (उम्र करीब 27 वर्ष), पुत्र बीरबल प्रसाद, निवासी महल मझरिया, आदर्श नगर, पिंडी, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे में मौजूद एक युवती, ज्योति (उम्र करीब 24 वर्ष), का शव भी जमीन पर पड़ा मिला।

प्रारंभिक जांच में युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रतीत हो रही है, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

पुलिस ने तुरंत फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन और फोरेंसिक जांच कराई। मौके पर मृतक युवक के परिजन भी पहुंच गए थे, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवती की मौत कैसे हुई और क्या यह आत्महत्या, हत्या या किसी अन्य कारण से जुड़ा मामला है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल—आपसी संबंध, पारिवारिक विवाद, और अन्य परिस्थितियों—को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें