मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसाहड़ा रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया।

फैक्ट्री से उठती आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री कूलर निर्माण के कार्य से जुड़ी हुई थी, जहां बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, मोटर, पैकिंग सामग्री और अन्य ज्वलनशील सामान रखा हुआ था। आग लगते ही फैक्ट्री में मौजूद कच्चा और तैयार माल जलकर खाक हो गया।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, आग से फैक्ट्री को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को अवगत कराया।

सूचना पर फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, क्योंकि फैक्ट्री में रखा ज्वलनशील सामान आग को और भड़काने का काम कर रहा था। फायर विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को थाना जारचा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिसाहड़ा, दादरी स्थित कंपनी एस्ट्रोनेंस कूलिंग सॉल्यूशंस में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल विभाग की तत्परता से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। गनीमत यह रही कि घटना के समय फैक्ट्री में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस और फायर विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें