मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा : सोसायटी में लिफ्ट में फंसी मेड को बेहोशी की हालत में निकाला गया बाहर, निवासी शिकायत लेकर पहुंचे थाने

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा : सोसायटी में लिफ्ट में फंसी मेड को बेहोशी की हालत में निकाला गया बाहर, निवासी शिकायत लेकर पहुंचे थाने

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एआईएमएस ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घरेलू सहायिका (मेड) करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही। यह घटना सोसायटी के डी टावर के 13वें फ्लोर पर हुई।

रेजिडेंट्स के मुताबिक, लंबे समय तक लिफ्ट के भीतर फंसी रहने के कारण महिला की हालत बिगड़ गई और जब उसे बाहर निकाला गया तो वह बेहोशी की हालत में थी। रेजिडेंट्स का आरोप है कि सोसायटी में लिफ्ट खराब होने की शिकायत पहले भी कई बार दी जा चुकी है, लेकिन बिल्डर और मेंटेनेंस टीम की लापरवाही के चलते यह समस्या बनी रहती है।

घटना के वक्त जब लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई तो कई बार प्रयास करने के बावजूद उसे खोला नहीं जा सका। इसके बाद रेजिडेंट्स ने पास की दूसरी सोसायटी से एक लिफ्ट ऑपरेटर को बुलाया और उसकी मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर महिला को बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि समय पर दरवाजा खुलने से महिला की जान बच गई।

घटना के बाद नाराज रेजिडेंट्स देर रात बिसरख थाने भी पहुंचे और पुलिस से इस मामले में शिकायत दर्ज करने की मांग की। रेजिडेंट्स का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। इस पर निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लिफ्ट हादसे में किसी की जान भी जा सकती थी, ऐसे में पुलिस का यह रवैया बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार लिफ्ट खराब होने के बावजूद बिल्डर और मेंटेनेंस टीम कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। यह घटना बिल्डरों की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलती है।

बिसरख थाना क्षेत्र के इस मामले ने एक बार फिर ग्रेटर नोएडा की हाई-राइज सोसायटियों की सुरक्षा और मेंटेनेंस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेजिडेंट्स ने चेतावनी दी है कि अगर बिल्डर और प्रशासन ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें