मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा : 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रेरणा से महकी पुष्प प्रदर्शनी, बेंगलुरु से मंगाए गए खास फूल, 700 किलो शिमला मिर्च से बनी आकृति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा : 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रेरणा से महकी पुष्प प्रदर्शनी, बेंगलुरु से मंगाए गए खास फूल, 700 किलो शिमला मिर्च से बनी आकृति

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस बार की प्रदर्शनी में कलाकारों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर आधारित भव्य कलाकृतियां बनाकर लोगों का दिल जीत लिया है।

खास बात यह है कि इन कलाकृतियों को सजाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से विशेष प्रकार के फूल और सामग्री मंगवाई गई है, जिनकी चमक चिलचिलाती धूप में भी फीकी नहीं पड़ती। प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित एक विशाल पुष्प आकृति है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग उमड़ रहे हैं।

इस कलाकृति को तैयार करने के लिए विशेष रूप से बेंगलुरु के फार्म हाउसों और खेतों से ताजे फूल मंगवाए गए हैं।

आयोजकों का दावा है कि इन फूलों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये चार दिनों तक अपनी ताजगी और चमक बनाए रखेंगे, चाहे कितनी भी तेज धूप क्यों न हो। बेंगलुरु के उन विशेष किस्म के फूलों का चयन किया गया जो लंबे समय तक मुरझाते नहीं हैं और इनका रंग भी गहरा और आकर्षक होता है।

फूलों के अलावा, कलाकारों ने एक और अनूठी कलाकृति बनाई है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। करीब 700 किलोग्राम शिमला मिर्च का उपयोग करके एक बड़ी और मनमोहक आकृति तैयार की गई है। दिल के रूप में तैयार इस कलाकृति में कई रंगों के शिमला मिर्च लगाए गए हैं। जिसकी चमक ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के संदेश को और अधिक सशक्त बना दिया है। पर्यटक इस अनूठी कलाकृति के साथ सेल्फी लेने और इसके पीछे की कहानी जानने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।

प्रदर्शनी में आए एक स्थानीय निवासी रमेश शर्मा ने कहा, "फूलों से सजी 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम देखकर रोमांच हो गया।

शिमला मिर्च से बनी आकृति तो बिल्कुल अनोखी है। यह देखकर गर्व होता है कि हमारे कलाकार कितनी सुंदरता से देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं।" पूरी प्रदर्शनी रंग-बिरंगे फूलों और कलाकृतियों से सजी है, लेकिन 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम पर बने इस विशेष सेक्शन में हर उम्र के लोगों की भीड़ देखी जा रही है।

आयोजकों के अनुसार, अगले चार दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में फूलों की चमक बरकरार रहेगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इस अद्भुत कला का आनंद ले सकेंगे और ऑपरेशन सिंदूर की गाथा को फूलों के माध्यम से महसूस कर सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें