मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा : 25 हजार का इनामी हरियाणा का गौ तस्कर घायल, अवैध हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा : 25 हजार का इनामी हरियाणा का गौ तस्कर घायल, अवैध हथियार बरामद

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर जनपद के रबूपुरा क्षेत्र में मंगलवार को थाना रबूपुरा पुलिस और एक वांछित गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 7 अप्रैल 2026 को थाना रबूपुरा पुलिस कार्गो टी प्वाइंट पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

हालांकि, वह व्यक्ति नहीं रुका और बाइक मोड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान संजू पुत्र रुक्का उर्फ लुक्का (उम्र 32 वर्ष), निवासी शेखपुर थाना चांदहट, जिला पलवल (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस (जो नाल में फंसा हुआ था), एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल आरोपी को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संजू थाना रबूपुरा में दर्ज कई गंभीर मामलों में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

उसके खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। उस पर गौतमबुद्धनगर और हरियाणा के विभिन्न थानों में गौ तस्करी, पशु क्रूरता और अवैध हथियार रखने जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2026 में ही तीन मुकदमे रबूपुरा थाने में दर्ज हैं, जबकि वर्ष 2025 और 2024 में हरियाणा के पलवल और फरीदाबाद जिलों में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें